Sunday, October 5, 2025
HomeHindiRJD विधायक विजय सम्राट ने किया महिला सम्मान समारोह का आयोजन, सामुदायिक...

RJD विधायक विजय सम्राट ने किया महिला सम्मान समारोह का आयोजन, सामुदायिक भवन का उद्घाटन

 राजद विधायक विजय सम्राट ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया और साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के बंगाली पर स्थित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के उद्घाटन के बाद विधायक ने वार्ड संख्या 4, बड़ी दरगाह और शकुन्नत मोहल्ला में आयोजित महिला सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।

महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विधायक विजय सम्राट का स्थानीय महिलाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

“महिलाएं समाज की रीढ़” — विजय सम्राट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय सम्राट ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा, “जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होता है। महिलाओं को सम्मान देना केवल हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि सामाजिक ज़िम्मेदारी भी है।”

चिराग पासवान पर हमला

अपने संबोधन के दौरान विजय सम्राट ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान तीन बार जमुई लोकसभा से सांसद रह चुके हैं—दो बार स्वयं और एक बार अपने जीजा अरुण भारती के माध्यम से। बावजूद इसके, अब तक बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगवाई गई।

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर परिषद की उप सभापति सोनी देवी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, राजद के वरिष्ठ नेता वाहिद खान, जेवीएम कंपनी के डायरेक्टर संतोष यादव, राजद के कोषाध्यक्ष शम्भु यादव, राजद नेता अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular